SSP श्री अभिषेक यादव महोदय ने सम्पूर्ण देश में लागू लॉकडाउन एवं नगरवासियों की सुरक्षा में लगी महिला थाना पर तैनात पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए की गयी निम्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया

लॉकडाउन के दृष्टिगत व नगरवासियों की सुरक्षा हेतु SSP महोदय ने महिला थाना पर  तैनात पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचाव हेतु की गयी व्यवस्था का किया गया निरीक्षण
अवगत कराना है कि आज दिनांक  02.04.2020 को  SSP श्री अभिषेक यादव महोदय ने सम्पूर्ण देश में लागू लॉकडाउन एवं नगरवासियों की सुरक्षा में लगी महिला थाना पर तैनात पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए की गयी निम्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया
1. प्रत्येक कर्मचारीगण के पास में सेनेटाइजर साबुन तथा मास्क की उपलब्धता को चैक किया गया।
2. सभी कर्मचारिगणों को सोशल डिस्टेन्स के बारे में जानकारी देते हुए सभी को आपस में सोशल डिस्टेन्स बनाकर ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया है। 
3. ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारिगणों को अपने हाथो को भी लगातार सेनेटाइज करने तथा साबुन से धोने के लिए भी कहा गया।
4. सभी कर्मचारिगणों से ड्यूटी के अतिरिक्त किसी भी होने वाली समस्या के बारे में भी  पूछा गया।
 SSP  महोदय  द्वारा थाने पर नियुक्त पुलिस बल को कोरोना से बचाव हेतु की गयी व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया, कि कही पर भी किसी भी प्रकार की कोई कमी ना हो 
पुलिस बल जनता की सुरक्षा हेतु अग्रसर है।
 मीडिया सेल
 मुज़फ्फरनगर पुलिस